बलरामपुर बुद्धा पार्क की बाउंड्री वॉल तोड़ी गई:सौंदर्यीकरण और विस्तार के लिए तैयारी शुरू 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर शहर में माया होटल के पास स्थित बुद्धा पार्क की बाउंड्री वॉल तोड़ दी गई है। यह कार्रवाई पार्क के सौंदर्यीकरण और विस्तार की तैयारी के तहत की गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना या बोर्ड लगाए दीवार गिराए जाने पर सवाल उठाए हैं।पिछले चार-पांच दिनों से यहां कार्य चल रहा था। अचानक दीवार तोड़े जाने से लोगों के मन में कई सवाल उठे थे कि यह कार्रवाई नगर पालिका परिषद की है या किसी अन्य विभाग द्वारा की जा रही है। साथ ही, यह भी पूछा जा रहा था कि क्या यहां चौड़ीकरण या नए निर्माण की कोई योजना है।
 
इसी बीच, आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय, बलरामपुर में बुद्धा पार्क (माया होटल के निकट) के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार को लेकर नगर के सम्मानित नागरिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्क के विकास, विस्तार और इसे आधुनिक स्वरूप देने के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।नगर पालिका की ओर से आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही एक सुंदर और व्यवस्थित बुद्धा पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण कर इसे नगरवासियों को समर्पित किया जाएगा।
 
पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर की सभी प्राचीन धरोहरों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता में है।इस अवसर पर प्रधान सियाराम, मनीष चंद्र सोनकर, लाल जी लेहरी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, रविंद्र सिंह रावत, विनोद कुमार यादव, आकाश सिंह यादव, गणेश प्रसाद यादव सहित कई अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। पालिका प्रशासन ने नगर के समग्र विकास और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें