एसरप्पोर ने लॉन्च किए 7 नए स्प्लिट इन्वर्टर एसी, 7-इन-1 कन्चुर्टिबल तकनीक और 'आइस ब्लास्ट्' मोड के साथ

अपनी लेटेस्ट् 'एसरप्पोर चिल नियो' स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 50 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एसर ग्रुप की कंपनी, एसरप्योर इंडिया ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी लेटेस्ट् 'एसरप्पोर चिल नियो' स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की।
 
पिछले पांच दशकों से एसर अपनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, विश्वसनीयता और अत्याधुनिक नवाचार के लिए वैश्विक स्तर पर जाना जाता रहा है। इसी भरोसे और विरासत को आगे बढ़ाते हुए, एसरप्योर अब अपने विस्मृत होते 'कंज्यूमर अप्लायंसेज' पोर्टफोलियो के जरिए भारतीय घरों में शानदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट डिजाइन का अनुभव पेश किया।नई सीरीज में कुल सात मॉडल शामिल हैं:
1 टन 3 स्टार, 1 टन 5 स्टार
1.5 टन 3 स्टार (4800W),
1.5 टन 3 स्टार (5100W),
1.5 टन 5 स्टार,2.0 टन 3 स्ट्रार
 
2.0 टन 5 स्टार भीषण गर्मी में भी बेजोड़ कूलिंग नियो सीरीज को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह अत्यधिक तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सके। यह खूबी इसे भारतीय गर्मियों की तपिश के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है। इन एसी में 100% कॉपर कंडेंसर और इवैपोरेटर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो न केवल बेहतर हीट ट्रांसफर सुनिश्चित करते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहते हैं। 
 
नियो सीरीज के नए मॉडल 2026 स्टार रेटिंग के कड़े मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। ये मॉडल पिछले स्टार-रेटेड मॉडल्स की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा दक्ष हैं। लॉन्च के अवसर पर एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर, सुधीर गोयल ने कहा, "हमारी नई एसरप्पोर स्प्लिट इन्वर्टर एसी रेंज का लॉन्च भारत में एक मजबूत और व्यापक होम टेक्नोलॉजी इकोसिस्ट्म बनाने की दिशा में हमारा एक और बड़ा कदम है।
 
एसर की पांच दशकों की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और भरोसेमंद नवाचार की विरासत के साथ, हम भारतीय उपभोक्ताओं की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नियो सीरीज के जरिए हम दमदार कूलिंग, स्मार्ट बिजली प्रबंधन और '7-इन-1 कन्वर्टिबल' व 'आइस ब्लास्ट्' मोड जैसे यूजर फ्रेंडली फीचर्स को एक साथ ला रहे हैं।
 
एसरप्पोर इंडिया के डायरेक्टर, वासुदेव ने बताया, "नियो रेंज को खास तौर पर भारतीय मौसम और यहाँ की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 58°C तक की हैवी ड्यूटी कूलिंग से लेकर 'सेल्फ-क्लीन' तकनीक और एडवांस डीओसी सेंसर तक, इसके हर फीचर को भरोसेमंद प्रदर्शन और बिजली की बचत के लिए इंजीनियर किया गया है।इन सात नए मॉडल्स के साथ एसरप्पोर इन्वर्टर एसी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल कूलिंग समाधान उपलब्ध कराना है।एसरप्पोर चिल नियो स्प्लिट इन्वर्टर एसी रेंज की शुरुआती कीमत 29,990 रूपए रखी गई है।, चुनिंदा मॉडल के लिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें