लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय संभव-शाम्भवी
शिकायत के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं
प्रतापगढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन ऑफ प्लान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय मढ़रामऊ में किया गया, जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी द्वितीय के द्वारा उपस्थित जन समूह को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित कार्यक्रमों को कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। तहसील पट्टी के अंतर्गत तीन लीगल एड क्लीनिक आसपुर देवसरा, पट्टी, बाबा बेलखरनाथ धाम में स्थापित है, जहां पर किसी भी वाद या शिकायत के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
मध्यस्थता से जुड़े मामले के निस्तारण के लिए मध्यस्थता केंद्र स्थापित है, विवाद से पूर्व प्रिलिगेशन की व्यवस्था है, जिसमें व्यक्ति समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कर सकते हैं, ठीक उसी तरीके से वाद दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वाद का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालय आधुनिक विद्यालय के रूप में विकसित हो रहे हैं।
सुयोग्य अध्यापक, आधुनिक भवन, स्वच्छ वातावरण में बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान की जा रही है, जहां एक से आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क अनिवार्य रूप से शिक्षा प्रदान की जा रही है, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर समय निरंतर प्रयास किया जाता है। पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। सुनील कुमार प्रभाकर ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जन्म के पूर्व से लेकर मृत्यु के बाद तक की योजनाएं सरकार चला रही है जो सीधे लाभार्थियों को जोड़ती है।
राम प्रकाश पांडे पीएलबी ने महिलाओं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं। हृदय राम मौर्य एडीओ आर डी द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुनीन्द्र प्रताप भारती प्रभारी लीगल एड क्लिनिक आसपुर देवसरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार यादव प्रधानाध्यापक, अशोक यादव ग्राम प्रधान, अखिलेश यादव पीएलवी कुसुम, रवि शीला, पैनल अधिवक्ता बसंतलाल ,मनोज कुमार सोनकर, जेई लघु सिंचाई आनंद भूषण, विशाल त्रिपाठी,सोनू ,सुनील, गोविंद ग्राम विकास अधिकारी, मोतिमनी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat national lok adalat pratapgarh news uttar pradesh news जिला विधिक सेवा प्राधिकरण Swatantra Prabhat Lucknow District Legal Services Authority Pratapgarh Lok Adalat Pratapgarh Legal Awareness Program State Legal Services Authority UP Legal Aid Clinic Patti Aspur Devsara News Baba Belkhar Nath Dham Mediation Center UP Free Legal Aid प्रतापगढ़ समाचार लोक अदालत कार्यक्रम विधिक जागरूकता शिविर नि:शुल्क विधिक सहायता पट्टी तहसील खबर

Comments