झाड़फूंक के बहाने प्रेमजाल, ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने दी जान
वांछित आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या का मामला अब गंभीर आपराधिक साजिश की ओर इशारा कर रहा है। शुरुआती तौर पर सामान्य आत्महत्या समझी जा रही इस घटना में परिजनों के आरोपों ने जांच की दिशा बदल दी है। परिवार का कहना है कि एक युवक की लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, साथ ही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया।
परिजनों के मुताबिक आरोपी ने झाड़फूंक के बहाने महिला से संपर्क बढ़ाया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उन पलों का वीडियो तैयार कर लिया। बाद में उसी वीडियो के जरिए वह लंबे समय तक महिला को धमकाता और दबाव बनाता रहा। लगातार मिल रही धमकियों और सामाजिक बदनामी के डर ने महिला को भीतर से तोड़ दिया, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलवारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्त अली हुसैन उर्फ मोहम्मद कल्लू को गिरफ्तार कर लियापुलिस ने उसेकलवारीपुलिया-रामजानकी मार्ग के पास से दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिले और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय स्तर पर प्रशासन की भूमिका पर भी नजर रखी जा रही है।थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
swatantra prabhat uttar pradesh crime news basti crime news Swatantra Prabhat Lucknow यूपी ताजा खबर Basti Police Action बस्ती अपराध समाचार Kalwari Thana Basti Basti Suicide Case Abetment to Suicide Blackmailing Case Crime Against Women Arrested Accused Basti Electronic Evidence Investigation कलवारी थाना आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला महिला उत्पीड़न ब्लैकमेलिंग केस पुलिस गिरफ्तारी

Comments