राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में गहन पुर्ननिरीक्षण की भूमिका पर द्वितीय एकदिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन

सामाजिक न्याय और मताधिकार लोकतांत्रिक समानता के प्रमुख स्तंभ -डॉक्टर प्रमोद कुमार

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा / सोनभद्र--

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के तत्वाधान में मतदान का महत्व एवं गहन पुर्ननिरीक्षण की भूमिका' विषय पर द्वितीय एकदिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने अपने आशीर्वचनों से प्रारंभ किया।

IMG-20260226-WA0062

भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर के आतंक से झूसी के लोग परेशान। Read More भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर के आतंक से झूसी के लोग परेशान।

सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों कार्यक्रम अधिकारियों के साथ स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि आपके व्यक्तित्व के निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस आयोजन के माध्यम से आप सभी को राष्ट्र और समाज से जोड़ने का एक सशक्त भूमिका प्रदान करते हैं, जिससे आप में वसुधैव कुटुंबकम की भावना का प्रादुर्भाव होता है।

गौहानी में वाटरशेड महोत्सव का किया गया आयोजन Read More गौहानी में वाटरशेड महोत्सव का किया गया आयोजन

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने आगे कहा कि सामाजिक न्याय और मताधिकार लोकतांत्रिक समानता के दो मुख्य स्तंभ हैं, जो सभी नागरिकों को, बिना किसी भेदभाव (जाति, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति) के, समाज के संसाधनों और निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। यदि SIR नहीं होगा तो हम या निर्धारित ही नहीं कर सकते कि कौन व्यक्ति सही मतदाता है और कौन अवैध मतदाता है।

गोला मे दिन दहाडे हुये गोली कांड मे युवक जख्मी,लखनऊ रेफर Read More गोला मे दिन दहाडे हुये गोली कांड मे युवक जख्मी,लखनऊ रेफर

अतः सही और वैध मतदाता को सुनिश्चित करने के लिए एवं मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए SIR आवश्यक है जिससे पक्षपातपूर्ण एवं अवैध मतदान को रोका जा सके और एक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना संभव हो। SIR में बोगस वोटर, मृत वोटर एवं एक वोटर का नाम कई जगह चला आ रहा है जैसे दोषों को दूर करना SIR का कार्य है, आदि वक्तव्यों के द्वारा स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को समझाकर रैली को कार्यस्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली गांव के विभिन्न बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। गांव के लोगों को SIR और मताधिकार के विषय में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने विस्तार पूर्वक बताया। सामाजिक समानता और मताधिकार के महत्व एवं आवश्यकता बताते हुए लोगों से 18 वर्ष की उम्र, जो भी बालक एवं बालिकाएं पूर्ण कर चुके हैं, अपना नाम SIR के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, जिनका नाम किन्हीं कारण से छूट गया है उनका नाम भी सूची में डलवाने, मृत व्यक्ति का नाम सूची से हटाने आदि अपील के द्वारा स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने SIR पर बस्ती के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

रैली का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन कुमार, डॉ.आलोक यादव, डाॅ. संघमित्रा एवं अंजलि मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी अंजलि मिश्रा ने सभी सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त द्वितीय एक दिवसीय शिविर के कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार सैनी, डॉ विकास कुमार, डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ. विभा पांडेय, डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ. वैशाली शुक्ला इत्यादि प्राध्यापकगण, कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन, महेश पांडेय, सरफुद्दीन, मनीष इत्यादि कर्मचारीगणों के साथ - साथ राजेश, सूरज, अक्षय, श्याम, कुणाल, नित्या, प्रिया, आँचल, खूशबू, कामना, साक्षी, आकाश, परशुराम, मधु, अमित, अनिल, खुशी इत्यादि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें