Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। जहां कुछ राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे सुबह के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के तेलंगाना और कर्नाटक में भी 26 फरवरी को बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अंडमान निकोबार में 26 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है।

कलेक्ट्रेट परिसर में आशा एवं आशा संगिनी बहनों का प्रदर्शन Read More कलेक्ट्रेट परिसर में आशा एवं आशा संगिनी बहनों का प्रदर्शन

कोहरे का असर अभी बरकरार

देश रूल ऑफ लॉ से चले, जनता के शासन से नहीं Read More देश रूल ऑफ लॉ से चले, जनता के शासन से नहीं

हालांकि मैदानों में ठंड कम हो चुकी है, लेकिन पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

तापमान में बढ़ोतरी के आसार

अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 4 मार्च के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली  में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हल्की हवाएं चलेंगी जिससे प्रदूषण में कुछ राहत मिल सकती है।

यूपी और बिहार में बढ़ेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लखनऊ और पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल में अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और चमोली सहित कई जिलों में 27 फरवरी को बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कांगड़ा में भी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे मनाली में बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर

राजस्थान में 4 मार्च के बाद तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

तमिलनाडु में भी हलचल

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई सहित कई जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने के बावजूद समुद्री नमी के कारण मौसम में बदलाव बना रहेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें