सोनभद्र में जनसेवा की नई मिसाल, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के प्रयासों से मिली नई ट्रेन की सौगात
नई ट्रेन सेवा प्रारंभ होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास और व्यापार को गति मिलेगी।
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -
प्रदेश का दक्षिणवर्ती जनपद सोनभद्र, जो अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण चार राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करता है, आज विकास और जनसुविधाओं की नई इबारत लिख रहा है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने अपनी सक्रियता से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोनभद्र जैसे दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी किसी जीवनरेखा से कम नहीं है। सांसद ने रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों से मिलकर भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस के संचालन को सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सकारात्मक राजनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो विपक्ष में रहते हुए भी जनता के बड़े काम कराए जा सकते हैं। सोनभद्र की आबादी का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी, गरीब और पिछड़े वर्ग से आता है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले इन लोगों के लिए लंबी दूरी की यात्राएं हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही हैं। सांसद ने सदन के पटल पर क्षेत्र की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ रखा।
सदन के बाहर भी वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्षरत रहे।जनसेवा केवल पद की मोहताज नहीं होती, बल्कि यह संकल्प और जनता के प्रति आपकी जवाबदेही का प्रतिबिंब है।नई ट्रेन सेवा प्रारंभ होने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास और व्यापार को भी गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक पहल के लिए सोनभद्र की समस्त जनता सांसद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Comments