फुरसतगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा

चोरी की 03 भैंसें 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी ।
 
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिगं संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु वाहन के दौरान थाना फुरसतगंज पर  पंजीकृत अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों आदर्श यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे पुरई मजरे दोहरी थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली उम्र 19 वर्ष व अमरेश कुमार सिंह पुत्र प्यारे मौर्य निवासी ग्राम व पोस्ट लोधवारी थाना डीह जनपद रायबरेली उम्र 22 वर्ष को  चोरी की 03 भैसों के साथ गिरफ्तार किया गया।
 
तलाशी से अभियुक्त आदर्श यादव के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 22.02.2026 को ग्राम पूरे शीतल मजरे खालिसपुर से दोनों ने अपने 03 अन्य साथियों शिवबाबू सिंह पुत्र राजकरन सिंह निवासी ग्राम कोलई मजरे रूपामऊ थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली, अनिल यादव पुत्र राम कुमाल निवासी ग्राम राही थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली, लवलेश उर्फ देवा पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे पुरई मजेरे दोहरी थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली के साथ बरामद 03 भैंसों को ग्राम खालिसपुर से चोरी कर पिकअप संख्या यूपी 33 डीटी 3751 पर लादकर बेंचने जा रहे थे।
 
रास्ते में पिकअप का टायर पंचर हो जाने तथा स्टेपनी न होने के कारण भैंसों को तथा उनके साथ उन दोनों अभियुक्तों को उतार कर टायर का पंचर बनवाने के लिये चले गये थे तथा देर होने के कारण वापस नहीं आ पाये । गांव वालों एवं पुलिस से बचने के लिये भैंसों को उस खण्डर में लाकर रखे थे तथा अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे । बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है । थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें