नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सड़क पर अतिक्रमण से परेशानी
सिद्धार्थनगर, उसका बाजार कस्बा के टैक्सी स्टैंड चौराहे पर सड़क पर कबाड़ आदि रख कर अतिक्रमण किया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। बड़े वाहनों के आने जाने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नागरिकों का कहना है की काफी समय से सड़क के दोनों तरफ कबाड़ रखकर अतिक्रमण किया गया है,जिससे लोगो को परेशानी होती है। कस्बा के लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
नालों पर ढक्कन रखने की मांग
सिद्धार्थनगर,उसका बाजार कस्बा के विभिन्न वार्डो में जलनिकासी के लिए बनाए गए नाली और नालों पर ढक्कन का अभाव है। अधिकांश नालों पर ढक्कन नही रखा है इससे लोगों मे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नागरिक छोटे बच्चो को लेकर काफी चिंतित रहते है। कई नाली और नालों पर पूर्व में रखा ढक्कन भी टूट गया है जिससे लोग चोटिल हो रहे है। नागरिकों ने प्रशासन से नाली और नालों पर ढक्कन रखने की मांग की है।

Comments