नहीं मिल रही तेंदुए की लोकेशन,खाक छान रहा वन विभाग

अलग अलग क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए,मंडप फार्म के अलावा मंगलवार को बिरजापुरवा गांव के बाहर खेत में गाय को नोच नोच कर खाता रहा तेंदुआ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

निघासन खीरी। जंगल से सटे गांवों में इन दिनों तेंदुए का आतंक बदस्तूर जारी है।क्षेत्र के अलग अलग गांवों में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त है। तेंदुए की स्पष्ट लोकेशन ना मिलने से वन विभाग की टीमें खाक छानते इधर उधर घूम रही है।वन दरोगा अखिलेश रावत दिन रात टीमों के साथ भ्रमण कर रहे हैं।दक्षिण निघासन रेंज लुधौरी के मंडप फार्म में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए जुटी थी।
 
रोजाना कांबिंग की जा रही थी।कि दूसरी तरफ बिरजा पुरवा गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक गाय को तेंदुआ खींचकर ले गया और उसे करीब डेढ़ घंटे तक नोच नोच कर खाता रहा।किसान बलजिंदर सिंह ने गन्ने के खेत में तेंदुआ होने की सूचना दक्षिण निघासन रेंज कार्यालय में दी।टीम के साथ मौके पर पहुंचे वन दरोगा अखिलेश रावत ने कैमरा और पिंजड़ा लगाकर जल्द ही तेंदुए को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
 
इन गांवों के ग्रामीणों के जहन से नहीं निकल रहा तेंदुआ-
इलाके के करीब एक दर्जन से अधिक गांव में तेंदुए के डर से लोग घरों में दुबकने को मजबूर है।इनमें लुधौरी पंचायत के जगानपुरवा, सेमरापुरवा, ओरीपुरवा बिरजापुरवा,गोविंदपुर, समेत बेलहा,मंडप फार्म,लालबोझी, चखरा आदि गांवों के ग्रामीणों के जहन में तेंदुआ बसा है।इस बाबत वन दरोगा अखिलेश रावत ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन स्पष्ट नहीं हो पा रही।अलग अलग क्षेत्र में सूचनाएं मिल रही है।इससे यह पता चल रहा है कि कई तेंदुए क्षेत्र में घूम रहे है।फिलहाल जगनपुरवा ने पिंजड़ा लगा है।अब इधर उधर तेंदुआ होने की सूचना मिली है।क्षेत्र में कई टीमें निगरानी कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें