नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
चोरी के आरोप में मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
लालगंज,प्रतापगढ़। चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटे गये युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर गांव निवासी राम सिंह पुत्र दीनानाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपने खेत में झटका मशीन, तार व बैटरी लगवा रखा है। आरोप है कि बीती बाइस फरवरी की रात गांव का ही मो0 सोहेल पुत्र लाल मोहम्मद ने उसे चुरा लिया।
काफी पूछतांछ के बाद भी उसने चोरी किये गये सामान को वापस नही लौटाया। बतादें कि घटना को लेकर आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Comments