बलरामपुर में लाइनमैन की पत्नी ने अवर अभियंता को पीटा

वीडियो वायरल होने से हड़कंप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। हरैया सतघरवा स्थित चौधरीडीह चौराहा पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब लाइनमैन की पत्नी ने बिजली विभाग के अवर अभियंता की सरेआम पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जेई अजीत कुमार सिंह ने थाना में तहरीर दी है।बताया जाता है कि अवर अभियंता के कार्य व्यवहार को लेकर क्षेत्र के लोगों मे काफी नाराजगी थी। कुछ माह पूर्व मणिपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने जेई को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
 
बीते दिनों कुकुरभुकवा कैसरगंज चौराहा पर भी कथित रूप से जेई के साथ हाथापाई की घटना सामने आई थी, जिसमें कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।फिलहाल, चौधरीडीह चौराहे पर महिला द्वारा जेई की पिटाई की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तवित कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार