जन्मदिवस पर डॉ. आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ
अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा
लंभुआ (सुल्तानपुर)। समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का विधिवत शुभारंभ किया।
Read More आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुल्ल्हाभारी में कैंसर एवं टीबी स्क्रीनिंग कैंप का सीएमओ ने किया निरीक्षणइस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा वितरण करना है।
उद्घाटन समारोह में डॉ. तिवारी ने बताया कि ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ लंभुआ तहसील के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों की आंखों की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के अभाव के कारण कई लोग समय पर नेत्र परीक्षण नहीं करा पाते, जिससे दृष्टि संबंधी समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं।
उन्होंने कहा-
“हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति केवल संसाधनों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।”
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
डॉ. तिवारी ने इसे समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आश्वस्त किया कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी सेवाएं निरंतर जारी रखेगी।

Comments