दबंग लोगो ने पत्रकार से की मार पीट

पैर में आई गंभीर चोट, पत्रकारों मे रोष   

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कोरांव प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के चौकी बड़ोखर के मलीपुर के अरुण कुमार सिंह पुत्र स्व0 हरिशंकर सिंह जो एक हिंदी दैनिक समाचार के संवाददाता है वह अपनी बाइक बनवाने बड़ोखर बजाज एजेंसी के सामने अपनी बाईक बनवा रहा था तभी दो युवक गाली दे रहे थे पत्रकार ने पूछा किसको गाली दे रहे हो तो पत्रकार पर आग बबूला हो गया  और पत्थर लेकर दौड़ा और मार दिया दोनो ने पत्रकार के साथ मारपीट की जिससे वह जमीन पर गिर गया और पैर में काफी चोट आई पीड़ित ने चौकी प्रभारी बड़ोखर को एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दे दिया है।
 
लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है घटना की सूचना भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश महासचिव पवनेश उपाध्याय को दी गई पत्रकारो मे भारी रोष व्याप्त है पत्रकार संघ ने कहा कि अगर दबंग और अपराधिक व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द जेल भेजा जाय नही तो भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ थाने पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें