चोरों के दुस्साहस से न्यायाधीश के भाइयों के घर लाखों चोरी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली अंतर्गत चिलबिला चौकी के गोड़े गांव में रविवार की रात चोरों ने लंबा हाथ मार दिया। चोरों ने फुर्सत में लगन वाले घर को पूरा खंगाल लिया है।बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश के भाइयों के घर लाखों के जेवरात चोर समेट ले गए। अधिवक्ता सतीश सिंह व लाल प्रताप सिंह के घर में पीछे के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने कमरे का ताला काटकर अन्दर घुसे।
 
कमरे में सेफ का लॉकर तोड़कर रखे गहने समेट लिया। गहनों की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए आंकी गई है। इसी प्रकार गांव के प्रहलाद सिंह के घर से उनकी बहू के गहने समेट लिया, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। पीड़ित प्रहलाद सिंह ने बताया कि अभी 24 फरवरी को बेटी की शादी होनी है, जिसके लिए 12 लाख रुपए का जेवर बनवाकर लाए थे।
 
इसी प्रकार सेवानिवृत्त प्रवक्ता शेर बहादुर सिंह के घर भी चोरों ने ताला काटकर सेफ से करीब 4 लाख रुपए के गहने समेट लिया।प्रहलाद सिंह ने बताया कि भोर मे 4 बजे उठने पर जानकारी हुई तो डायल 112 पुलिस को सूचित किया।पुलिस तत्काल पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।पुलिस गहन छानबीन में जुट गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें