अंकरा गांव मे श्रीमद्भागवत कथा मे राजा भगीरथ प्रसंग श्रवण कर भावविभोर हुए श्रोता

धरा को असुरों के अत्याचार से मुक्त करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं भगवान - कथा व्यास निरमेश जी महाराज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

जगदीशपुर अमेठी- विकासखंड जगदीशपुर अमेठी अन्तर्गत ग्राम पंचायत अंकरा मे मुख्य यजमान शिव कुमार गुप्ता एवं धरमराजी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के अन्तर्गत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथाव्यास भगवताचार्य परम श्रद्धेय निर्मेश जी महराज के श्री मुखारविन्द से राजा बलि की दानशीलता,गंगावतरण राजा भगीरथ कथा प्रसंग सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये कथाव्यास आचार्य निर्मेश जी महराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने श्रोता  दूर सुदूर से आ रहे हैं।
 
और कथा श्रवण कर अपने को धन्य कर रहे हैं वहीं कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजिस्टर्ड के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने उक्त अवसर पर कथा मे पहुंचकर कथा श्रवण कर आचार्य निर्मेश जी को श्री राधा कृष्ण प्रतिमा एवं पटुका भेंटकर आशीर्वाद लिया आचार्य निर्मेश जी महराज ने कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजिस्टर्ड के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी को प्रसाद भेंटकर आशीर्वाद दिया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
वही कथा व्यास निरमेश जी महाराज ने कहा कि जब-जब धरा पर असुरों का अत्याचार बढा है पपियो और अधर्मियों का अत्याचार बढा है तब तब विभिन्न स्वरूप में भगवान ने अवतार लेकर असुरों और अत्याचारियों का वध किया है तथा धरा को असुरों से मुक्त कराया है धर्म की स्थापना की है तथा भक्तगणों की रक्षा की है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें