नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
व्यापारियों ने बाजार में शराब की दुकान के संचालन पर जताया विरोध
लालगंज, प्रतापगढ़। बाजार इलाके में शराब की दुकान संचालित होने से बाजारवासियों व राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। मामले को लेकर व्यापारियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। व्यापारियों द्वारा सांगीपुर पुलिस से की गयी शिकायत में कहा गया है कि स्थानीय बाजार बूबूपुर में संचालित शराब की दुकान पर आये दिन अराजकतत्वों द्वारा उत्पात किया जाता है। इससे बाजार के दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को परेशानियों से जूझना पड़ता है।
कभी कभी मामला मारपीट तक आ जाता है। व्यापारियों का कहना है कि शराब की दुकान के संचालन का ठेका सांगीपुर के लिए हुआ है। जबकि इसका संचालन बूबूपुर में किया जा रहा है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीक्षा सिंह, उपाध्यक्ष यज्ञ कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र यादव, संदीप दुबे, हरिशंकर, प्रदीप सिंह, तीरथराज पाण्डेय आदि व्यापारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments