नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आरटीओ दफ्तर में लगा परिवहन मेला
वाहन स्वामियोंको दी गई टैक्स जमा करने की सरल प्रक्रिया की जानकारी
बस्ती। बस्ती जिले में परिवहन आयुक्त, लखनऊ उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश पर 20 एवं 21 फ़रवरी को परिवहन मेले का आयोजन किया गया। आरटीओ फरीदउद्दीन ने बताया कि छबिलहाखोर स्थिति सम्भागीय परिवहन कार्यालय के सभागार में आयोजित परिवहन मेले में व्यवसायिक वाहनों एवं प्राइवेट वाहनों के लगभग 60 वाहन स्वामियों ने प्रतिभाग किया। इस सम्बन्ध में वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के बार-बार कर भुगतान की जटिल समस्याओं से राहत प्रदान करने, कर को सरल बनाने एवं अधिकाधिक गैर-परिवहन यानों को परिवहन यानों में परिवर्तित करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना द्वारा परिवहन यानों पर एक बारीय कर की दर निम्नवत निर्धारित की गयी है। 1. भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दो पहिया मोटर साइकिल यान के मूल्य का 12.5 प्रतिशत, 2. तिपहिया मोटर कैब यान के मूल्य का 7 प्रतिशत, 3. 10 लाख तक के मोटर कैब (तिपहिया मोटर कैब को छोड़कर) और मैक्सी कैब यान के मूल्य का 10.5 प्रतिशत, 10 लाख से अधिक के मोटर कैब (तिपहिया मोटर कैब को छोड़कर) और मैक्सी कैब यान के मूल्य का 12.5 प्रतिशत, 5. संनिर्माण उपस्कर या विशेष प्रयोजन यान यथा जे0सी0बी0, बुलडोजर्स आदि।
यान के मूल्य का 6 प्रतिशत, 6.माल वाहन3000 किलोग्राम से अनधिक सकल यान भार के वाहन (पिकप आदि) यान के मूल्य का 3 प्रतिशत, 3000 किलोग्राम से अधिक किन्तु 7500 किलोग्राम से अधिक सकल यान भार के वाहन (मिनी ट्रक आदि) यान के मूल्य का 6 प्रतिशत। उक्त बैठक में फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजपेयी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री, मालकर अधिकारी, बस्ती के साथ-साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments