दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पशु तस्करी/गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल
जिला चिकित्सालय रेफर ,कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद अवैध देशी तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस व ₹1,150/- नकद बरामद
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.02.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। गौरतलब है कि प्रकरण दिनांक 01.01.2026 को कोतवाली दुद्धी पर मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान अभियुक्त सूरज चंद्रवंशी की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उस पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित था।

Read More ढाई साल की बेटी संग की दरिंदगी, मां ने चुपके से बना लिया वीडियो; हैरान कर देगी हैवान बाप की करतूतजिसके क्रम में रविवार दिनांक 22.02.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त मोटरसाइकिल से विंढमगंज की तरफ से दुद्धी आ रहा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना पर दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर अमवार तिराहा, कस्बा दुद्धी में वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल दुद्धी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर उक्त व्यक्ति अमवार रोड की ओर गाड़ी मोड़कर भागने लगा।
तब पुलिस द्वारा वायरलेस के माध्यम से आस-पास के थानों व चौकी को भी घेराबंदी करने की सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए ग्राम खजुरी के आगे रेलवे अंडरपास के पास पहुंचने पर अभियुक्त की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्त द्वारा उठकर पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग की जाने लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्त फायरिंग करता रहा।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी हेतु न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र उदय चन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त को तत्काल जीवन रक्षा हेतु सीएचसी दुद्धी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया। अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –मु0अ0सं0- 81/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 46/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय की बाइट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, दुद्धी , उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, चौकी प्रभारी कस्बा, हे0का0 सर्वेश सिंह, हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद,हे0का0 महताब अहमद, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, का0 आकाश सरोज, का0 विनोद सरोज शामिल रहे।

Comments