नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में की जनसुनवाई
आम नागरिकों के आए 38 आवेदन को समाधान हेतु अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
नई दिल्ली, : हर शनिवार की तरह आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे दिल्ली सरकार में मंत्री श्री कपिल मिश्रा के समक्ष रखीं। इस मौके पर कार्यालय मंत्री बृजेश राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां वे बिना किसी मध्यस्थ के अपनी शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकें और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
कपिल मिश्रा ने 38 शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव था, उनमें तुरंत कार्रवाई शुरू करवाई गई, जबकि जटिल विषयों पर समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर संबंधित विभागों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

Comments