जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित

उप कृषि निदेशक सोनभद्र कार्यालय सभागार में लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना की लाभार्थी राधिका प्रजापति एवं नाबालिग पुत्र को कुल 5 लाख की  सांकेतिक चेक सौंपा गया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश- 

 प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया।

IMG-20260221-WA0058

जिला मजिस्ट्रेट ने एक गुंडे को किया जिला बदर एवं 03 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त  Read More जिला मजिस्ट्रेट ने एक गुंडे को किया जिला बदर एवं 03 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त 

उप कृषि निदेशक सोनभद्र कार्यालय सभागार में आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं दिनेश कुमार बी आर जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ, प्रगतिशील कृषक के साथ अन्य 60 कृषक उपस्थित रहे। 

निघासन में दर्जनों अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित Read More निघासन में दर्जनों अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित

IMG-20260221-WA0055

खड्डा में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव पर धूमधाम से निकली निशान यात्रा Read More खड्डा में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव पर धूमधाम से निकली निशान यात्रा

कार्यक्रम समापन के समय मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना की लाभार्थी राधिका प्रजापति एवं उनके नाबालिग पुत्र को कुल 5 लाख की  सांकेतिक चेक जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि एवं उप कृषि निदेशक द्वारा प्रदान किया गया।

IMG-20260221-WA0059

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक कार्यालय में पत्रावली के साथ साथ साफ सफाई का  निरीक्षण किया गया। तदोपरांत जनपदीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मृदा नमूना एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का निरीक्षण किया और जनपद के समस्त ग्राम पंचायत में प्रचार प्रसार करते हुए संतुलित उर्वरक के उपयोग हेतु मृदा परीक्षण हेतु नमूनों की संख्या को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया ।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र मगुराही सोनभद्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर टमाटर कैचअप प्रोसेसिंग मशीन, जैम, जेली, आंवला पाउडर, oyster मशरूम उत्पादन इत्यादि का अवलोकन किया गया साथ ही उन्होंने समूह की महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्माण हेतु प्रशिक्षण विकास खंड वार कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें