होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना ओबरा में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित

होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना ओबरा में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित,आपसी सौहार्द बनाये रखने की किया अपील

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा / सोनभद्र -

आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना ओबरा में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार द्वारा की गई। बैठक में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं विभिन्न धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। अधिकारियों द्वारा सभी से अपील की गई कि होली एवं रमजान माह के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें।

IMG-20260221-WA0051

गोरखपुर में कुआनो नदी की गोद में मिली किशोरी का शव: पहचान का राज़ बरकरार, जांच में जुटी पुलिस Read More गोरखपुर में कुआनो नदी की गोद में मिली किशोरी का शव: पहचान का राज़ बरकरार, जांच में जुटी पुलिस

त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर बल दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक/आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई  Read More पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई 

बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।सोनभद्र पुलिस जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

बीजपुर में सीओ दुद्धी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश Read More बीजपुर में सीओ दुद्धी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें