गोरखपुर: चौरी चौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 शातिर गिरफ्तार,

बड़ी मात्रा में पीली धातु व चोरी की चेन व ठगी का सामान बरामद

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

ब्युरो- एस एम त्रिपाठी

गोरखपुर

चौरी चौरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 16 अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो पीली धातु की चेन समेत भारी मात्रा में ठगी में प्रयुक्त सामान बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने थाना चौरी चौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण Read More जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण

क्या है मामला

प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री भिखारी बाबा आश्रम पहुंचे, लिया आशीर्वाद Read More प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री भिखारी बाबा आश्रम पहुंचे, लिया आशीर्वाद

 दरअसल: 20 फरवरी 2026 को अज्ञात महिलाओं ने वादिनी और उसकी बहन की दो सोने की चेन और एक अंगूठी चोरी कर ली थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दो अभियुक्ताओं—मंजू और सुनीता—के कब्जे से चोरी की दो पीली धातु की चेन बरामद की गई, जिसके आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

जनपद में 28 फरवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला Read More जनपद में 28 फरवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला

बरामद हुआ चौंकाने वाला सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 नेलकटर, 4 रबर के नकली सांप, 3 रबर की नकली छिपकलियां, 2 झांग भटकुईयां, 5 चार पहिया वाहन, 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा चिटबंदी में कुल 45,940 रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार नकली सांप-छिपकली का इस्तेमाल लोगों को डराकर चोरी या ठगी की वारदात को अंजाम देने में किया जाता था। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 310(4) बीएनएस व 207 एमवी एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

कई जनपदों से जुड़े तार

गिरफ्तार अभियुक्त गोरखपुर के अलावा देवरिया, मऊ, गाजीपुर, प्रयागराज और बस्ती जनपदों के निवासी हैं। दो अभियुक्ताओं का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर पूर्व में चोरी और संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को मिली सफलता

उपनिरीक्षक सौरभ कुमार झा, उपनिरीक्षक राजूरंजन सिंह, महिला उपनिरीक्षक पम्मी यादव व कीर्ति सहित पुलिस टीम की सक्रियता से यह गिरोह पकड़ा गया।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित आपराधिक कनेक्शन की जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें