जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के संयुक्त तत्वावधान में एसबीआई कोर्ट एरिया बैंक के हाल में मेगा क्रेडिट कैम्प (ऋण वितरण शिविर) का आयोजन किया

कार्यक्रम में विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार युवा उद्यमियों तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति के लिए संवेदनशील

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिला प्रशासन एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के संयुक्त तत्वावधान में एसबीआई कोर्ट एरिया बैंक के हाल में मेगा क्रेडिट कैम्प (ऋण वितरण शिविर) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजज्वलन कर किया गया। ऋण वितरण शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से युवा उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराना है। 
 
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर के मो. सलीम, रूधौली के कुलदीप मौर्या ने पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र तथा डेमो चेक प्रदान किया। लीड बैंक प्रबंधक आर.एन. मौर्या ने बताया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया है। बैंको के प्रभारी अधिकारी अपनी-अपनी शाखा के पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र एवं डेमो चेक जारी किए है, जिसका वितरण मा. जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में उनके कर कमलों से वितरित कराया जा रहा है। 
 
कार्यक्रम में विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार युवा उद्यमियों तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति के लिए संवेदनशील है। उनको स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। मेरी शुभकामना है कि ऋण स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले प्रत्येक उद्यमी अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपनी प्रगति करें तथा अपना भविष्य उज्जवल बनायें।
 
कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर ने कहा कि लाभार्थीगण स्वरोजगार से अपना व अपने परिवार के साथ ही विकास कर देश की अर्थ व्यवस्था में अपना बेहतर योगदान दे सकते है। सरकार योजनाओं को संचालित कर लोगों का रोजगार की स्थापना में सहयोग कर रही है। सदर प्रतिनिधि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। 
 
उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने बताया कि मेगा ऋण कैम्प में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंको द्वारा 150 ऋण आवेदनो पर स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही की गयी। यूपीनेडा विभाग द्वारा संचालित पी0एम0 सूर्यघर योजनान्तर्गत 15 आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही की गयी है एवं 537 आवेदन पत्र ऋण स्वीकति एवं वितरण हेतु बैंक स्तर पर विचाराधीन है।
 
कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी ने किया। इस अवसर पर आनन्द चौधरी, निधि, पूॅजा यादव, सुरेन्द्र चौहान, शोभा यादव, मु. तौफिक, दयाराम, दिलीप यादव, रामअनुज, संजय कुमार सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र/डेमो चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी के निदेशक मृत्युंज मिश्र सहित विभिन्न बैंको के प्रभारी अधिकारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें