गोरखपुर में ट्रैफिक पर बड़ा प्रहार: जिले में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा मनमानी पर सख्त कार्रवाई,जाम से होगी निजात

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो- एस एम त्रिपाठी

गोरखपुर। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। लगातार बढ़ते जाम, अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी से जूझ रहे शहर में अब चार नए ट्रैफिक थाने खोले जाएंगे। धर्मशाला, मोहद्दीपुर, बेतियाहाता और नौसढ़ में स्थापित होने वाले ये ट्रैफिक थाने क्षेत्रवार निगरानी को मजबूत करेंगे और जवाबदेही तय करेंगे।

प्रशासन के अनुसार धर्मशाला ट्रैफिक थाना गोरखनाथ क्षेत्र की व्यवस्था संभालेगा। मोहद्दीपुर थाना पिपराइच रोड और मेडिकल रोड की निगरानी करेगा। बेतियाहाता ट्रैफिक थाना घंटाघर और रुस्तमपुर इलाके को कवर करेगा, जबकि नौसढ़ ट्रैफिक थाना ट्रांसपोर्ट नगर और फल मंडी क्षेत्र की जिम्मेदारी उठाएगा। स्पष्ट है कि शहर के सबसे व्यस्त और जाम प्रभावित इलाकों को प्राथमिकता दी गई है।

सबसे सख्त कार्रवाई अवैध पार्किंग के खिलाफ होगी। सड़क की बाईं ओर बेतरतीब खड़े वाहन अब सीधे कार्रवाई की जद में आएंगे। खासकर गोलघर, घंटाघर, मेडिकल रोड और ट्रांसपोर्ट नगर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियम तोड़ने वालों का चालान होगा, साथ ही क्रेन से वाहन उठाकर सीधे यार्ड भेज दिया जाएगा। इस संयुक्त अभियान में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जीडीए की टीमें मिलकर काम करेंगी।

सरकारी डॉक्टरों से दुर्व्यवहार व हाथापाई के मामले में मुकदमा दर्ज Read More सरकारी डॉक्टरों से दुर्व्यवहार व हाथापाई के मामले में मुकदमा दर्ज

ई-रिक्शा संचालन को भी पूरी तरह से रेगुलेट किया जाएगा। अब ई-रिक्शा केवल निर्धारित रूट पर ही चल सकेंगे। चौराहों पर सवारी बैठाना-उतारना, बीच सड़क वाहन रोकना या बिना अनुमति रूट बदलना भारी पड़ेगा। बार-बार उल्लंघन करने वालों के परमिट निरस्त करने तक की कार्रवाई होगी।

शिव शक्ति मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम Read More शिव शक्ति मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

यार्ड प्रबंधन में भी बड़ा सुधार किया जाएगा। वर्षों से अव्यवस्थित ढंग से खड़ी जब्त गाड़ियों को व्यवस्थित स्थानों पर शिफ्ट कर पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि भविष्य की कार्रवाई प्रभावी ढंग से लागू हो सके।

दुकान में लगी आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट Read More दुकान में लगी आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट

अधिकारियों का दावा है कि चार नए ट्रैफिक थानों के संचालन से क्षेत्रवार निगरानी मजबूत होगी और हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए सीधे जिम्मेदार होगा। शहरवासियों की नजर अब इस बात पर है कि यह सख्ती धरातल पर कितनी प्रभावी साबित होती है। संकेत साफ हैं—अब गोरखपुर की सड़कों पर नियम तोड़ने वालों के लिए कोई राहत नहीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें