रुतबा काम करने को लहराया तमंचा पुलिस ने भेजा जेल रुतबा हुआ चुर चुर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/युवक को अपना रुतबा कायम रखने के लिए सोशल मीडिया पर तमंचा लहरानें की पोस्ट डालना पड़ा भारी पुलिस ने रुतबा कायम रखने वाले को करवा दी जेल की सैर ज्ञात रहे क्यों लड़िया थाना क्षेत्र के गांव कटैया आत्माराम के युवक धर्मेंद्र कुमार पुत्र हरिनंदन ने अपना दवदवा कायम रखने के लिए सोशल मीडिया पर तमंचा सहित पोस्ट डाली गईथी।
 
 जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया पर पुलिस के हथे नहीं लगा परंतु आज उप निरीक्षक अर्जित कुमार सिपाही सुमित कुमार राजीव कुमार के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने होली रमजान के पर्व निकले थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई धर्मेंद्र पुत्र हरिनंदन इस समय करुआ साहिबगंज तिराहे पर खड़ा है पुलिस ने तत्परता से फुर्ती दिखाते हुए शीघ्र करुआ साहिबगंज तिराहे पर पहुंचकर रुतबा कायम रखने के लिए पोस्ट डालने वाले धर्मेंद्र पुत्र हरिनंदन को दबोच लिया ।
 
तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर तमंचा कारतूस बरामद हुए पुलिस ने धर्मेंद्र से शस्त्र रखने का लाइसेंस मांगा तो वह शक पका गया और भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उसके इस मंसूबे को नाकाम कर थाने ले आई अवैध शस्त्र रखने जनता में दहशत फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को तमंचा सहित जेल भेज दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार