नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बरही ज्वेलरी लूटकांड के फरार आरोपी के घर चिपकाया इस्तेहार
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही थाना कांड संख्या 439/25 से जुड़े चर्चित ज्वेलरी लूटकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। दिनांक 17.11.25 से फरार चल रहे अप्राथमिक अभियुक्त सुजीत चौधरी पिता विजय चौधरी, ग्राम झोर, थाना शेरघाटी, जिला गया (बिहार) के विरुद्ध माननीय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, हजारीबाग न्यायालय द्वारा निर्गत इस्तेहार को उनके आवास एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने शेरघाटी थाना के सहयोग से आरोपी के घर एवं गांव के सार्वजनिक स्थलों पर इस्तेहार चिपकाया गया। साथ ही आरोपी को ससमय माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने आरोपी के परिजनों एवं ग्रामीणों के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करें, अन्यथा आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि बरही थाना क्षेत्र में दर्ज ज्वेलरी लूटकांड के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की सख्त कानूनी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Comments