Prince Andrew एपस्टीन फाइल्स मामले में गिरफ्तार, यूके पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटेन के किंग Charles III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को यूके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में कथित अनियमितता के संदेह में की गई है।

पुलिस का आधिकारिक बयान

Thames Valley Police ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि करीब साठ वर्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अपने बयान में किसी शाही सदस्य का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं लिया।समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विस्तृत जांच के बाद एंड्रयू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्टों की भी जांच कर रहे थे जिनमें आरोप लगाया गया था कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने वर्ष 2010 में यौन अपराधी Jeffrey Epstein को कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स भेजी थीं।

जन्मदिन के दिन गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि पूर्व प्रिंस एंड्रयू को उनके 66वें जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया गया। गुरुवार सुबह पुलिस टीम उनके Sandringham Estate स्थित आवास पर पहुंची थी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनके घर के बाहर कई पुलिस वाहनों को देखा गया, जिसके बाद पुलिस के बयान से कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि हुई।

एपस्टीन कनेक्शन से बढ़ा दबाव

एपस्टीन फाइल्स सार्वजनिक होने के बाद एंड्रयू और जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों को लेकर उन पर दबाव बढ़ता जा रहा था। अमेरिकी सरकार द्वारा जारी 30 लाख से अधिक दस्तावेजों में एंड्रयू से जुड़े ईमेल, तस्वीरें और वीडियो सामने आने की बात कही गई है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजर बनी हुई है।

दिल्ली में नियमों के उल्लंघन अवैध रूप से चलाए जा रहें ई-रिक्शा पर लगेगा लगाम Read More दिल्ली में नियमों के उल्लंघन अवैध रूप से चलाए जा रहें ई-रिक्शा पर लगेगा लगाम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें