नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मेवा लाल बगिया चौराहे से नैनी रेलवे स्टेशन मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों मे तबदील
इस रोड पर थोड़ा संभल कर चलिए
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी,प्रयागराज। क्षेत्र के मेवा लाल की बगिया तिराहे से नैनी रेलवे स्टेशन मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस गड्ढे युक्त सड़क पर दुपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।अगर आप इस रास्ते आ रहे है तो थोड़ा संभल कर चलिए क्योंकि आप बड़े बड़े गड्ढों के बीच से गुजर रहे हैं।
बताया जाता है, कि क्षेत्र के मेवा लाल की बगिया तिराहे से नैनी रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस गड्ढे युक्त सड़क पर आए दिन दुपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर चोटिल हो जाते हैं। बताया जाता है कि नैनी का मुख्य बाजार होने के चलते क्षेत्र के कई गांव के लोगों का आना जाना होता है।
इसके अलावा इसी मार्ग पर रेलवे स्टेशन होने के चलते दूर दराज के यात्रियों का भी आवागमन इसी मार्ग से होता है। इस सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें महसूस हो रही है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को होने के बावजूद उनके द्वारा इस सड़क की घोर उपेक्षा की जा रही है। जिससे लोगों में उनके प्रति जबरदस्त असंतोष प्राप्त है।

Comments