मलिहाबाद स्वतंत्र प्रभात के पत्रकार की जबरदस्त पहल! भ्रष्ट अफसर सोए रहे, राहुल कुमार ने खुद नाला साफ करा जनता को दी राहत – शर्म से डूब मरो प्रशासन

स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र की सक्रिय भूमिका एक बार फिर सामने आई है

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

राहुल कुमार

मलिहाबाद- मलिहाबाद ( लखनऊ) स्वतंत्र प्रभात की पहल: पत्रकार राहुल कुमार ने जनता के हित में कराया रोड पर बहता नाला साफ, भ्रष्ट प्रशासन की पोल खोल दी : स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान कराने में स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र की सक्रिय भूमिका एक बार फिर सामने आई है। दतली- पहाड़पुर मार्ग पर अटौरा गांव में सड़क पर सालों से बह रहा नाला अब साफ हो गया है। यह सराहनीय कार्य स्वतंत्र प्रभात के पत्रकार राहुल कुमार ने जेसीबी मशीन लगवाकर कराया, जिसमें करीब 3 घंटे से अधिक समय लगा।
 
मलिहाबाद स्वतंत्र प्रभात के पत्रकार की जबरदस्त पहल! भ्रष्ट अफसर सोए रहे, राहुल कुमार ने खुद नाला साफ करा जनता को दी राहत – शर्म से डूब मरो प्रशासन
 
इस दौरान पत्रकार राहुल कुमार ने न केवल रोड पर बहते नाले को पूरी तरह साफ कराया, बल्कि करीब 30 मीटर हल्का गहरा कच्चा नाला भी खुदवाया और लगभग 60 मीटर क्षतिग्रस्त नाले की सफाई भी सुनिश्चित की। पूर्व प्रधान दिनेश कुमार तथा क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों की मांग पर यह कार्य जनता के हित में किया गया, जिससे अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।यहां सवाल यह उठता है कि मलिहाबाद के अंधे-बहरे और भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी इस काम को क्यों नहीं करा रहे थे? न तो खबर चलने से उन्हें कोई फर्क पड़ता है और न ही लिखित आवेदन देने पर कोई कार्रवाई होती है।
 
मलिहाबाद स्वतंत्र प्रभात के पत्रकार की जबरदस्त पहल! भ्रष्ट अफसर सोए रहे, राहुल कुमार ने खुद नाला साफ करा जनता को दी राहत – शर्म से डूब मरो प्रशासन
 
पुरवा से पहाड़पुर तक पूरी सड़क पहले से ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में जो जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की थी, वह एक जागरूक पत्रकार ने निभाई।पत्रकार राहुल कुमार का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सच्ची पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि समस्या का समाधान भी कराती है।
 
मलिहाबाद के शासन-प्रशासन को शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए कि एक पत्रकार को वह काम करना पड़ रहा है, जो उनकी ड्यूटी है।स्वतंत्र प्रभात हमेशा जनता के साथ खड़ा रहेगा और ऐसी समस्याओं को उजागर कर उनका निदान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे कार्य होते रहेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार