संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
टहारा सुखनी सायफन में किनारे लेटा दिखा विशालकाय मगरमच्छ
शारदा नगर खीरी। टहारा क्षेत्र के सुखनी सायफन पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने किनारे पर एक विशालकाय मगरमच्छ को लेटा हुआ देखा। सुबह के समय सायफन के पास पहुंचे ग्रामीणों की नजर अचानक पानी के किनारे आराम कर रहे मगरमच्छ पर पड़ी।
मगरमच्छ को देखते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। एहतियातन लोगों ने बच्चों और मवेशियों को सायफन के पास जाने से रोक दिया।
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने की बात कही है, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई कर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही

Comments