वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं में होम्योपैथी की भूमिका विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्या का आयोजन किया गया

रोगों में होम्योपैथी की प्रभावी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र लखनऊ द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स भवन, आई.ई.आई., रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं में होम्योपैथी की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नीरज वर्मा, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (होम्योपैथी), वाराणसी मंडल, उत्तर प्रदेश ने सहभागिता की। अपने व्याख्यान में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों में प्रचलित स्वास्थ्य समस्याओं जैसे जोड़ों का दर्द, घुटनों एवं कमर का दर्द, बार-बार खांसी व श्वसन संबंधी समस्याएं (दमा), पाचन संबंधी विकार जैसे कब्ज एवं गैस, मूत्र संबंधी समस्याएं, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अनिद्रा, अवसाद, स्मरण शक्ति में कमी (Memory Loss) तथा अन्य अपक्षयी (Degenerative) रोगों में होम्योपैथी की प्रभावी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
 
डॉ. वर्मा ने बताया कि होम्योपैथी उपचार पद्धति शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करती है तथा न्यूनतम दुष्प्रभावों के साथ दीर्घकालिक लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह उपचार पद्धति सुरक्षित, किफायती एवं विश्वसनीय विकल्प के रूप में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सही निदान एवं योग्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ होम्योपैथी अनेक दीर्घकालिक रोगों में सकारात्मक परिणाम देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता The Institution of Engineers (India) के उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ के अध्यक्ष इं. वी. पी. सिंह द्वारा की गई।
 
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण, जागरूकता एवं समुचित मार्गदर्शन के लिए इस प्रकार के व्याख्यान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे जनोपयोगी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।इस अवसर पर इं. वी. बी. सिंह, आईपी प्रेसिडेंट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जसवंत सिंह (आईपी मानद सचिव) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय संस्था के मानद सचिव इं. एन. के. निषाद द्वारा किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित अभियंताओं, चिकित्सकों एवं गणमान्य सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें