नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
थाना मुसाफिरखाना व स्वाट टीम अमेठी द्वारा, रंगदारी/उद्यापन की घटना का खुलासा
घटना से संबन्धित 04 लाख 50 हजार रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, घटना में प्रयुक्त कार, 01 तमंचा व 01 कारतूस 315 बोर के साथ 02 अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
अमेठी। दिनांक 13.02.2026 को आवेदक रमन कुमार अग्रहरि पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम विसारा पूरव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी द्वारा थाना मुसाफिरखाना पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 10.02.2026 को सुबह करीब 08.30 बजे अपने बेटे को धरौली स्कूल से वापस छोड़कर आते समय रास्ते में शुक्ला पेट्रोल पंप के पास 04 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उन्हें रोककर एक सफेद कार में जबरदस्ती बैठाकर ले गये व जान से मारने की धमकी देकर 8 लाख रुपये लेकर छोड़ दिये। उक्त सूचना पर थाना मुसाफिरखाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना व स्वाट टीम जनपद अमेठी पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये बिना नंबर प्लेट स्विफ्ट डिजायर कार सवार 02 अभियुक्त अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह निवासी नगरा पूरे बदली थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष व घनश्याम पाण्डेय पुत्र जटाशंकर पाण्डेय निवासी कलानी कला थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी से अभियुक्त घनश्याम पाण्डेय के कब्जे से 5,000/- रुपये, 01 आधार कार्ड (सौरभ पाण्डेय के नाम का), 01 पैन कार्ड (राजकुमार यादव के नाम का) तथा अभियुक्त अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह के कब्जे से 4,45,000/- रुपये नगद, 03 अदद मोबाइल फोन(02 फोन वादी के व 01 अभियुक्त का), 01 तमंचा , 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड व तलाशी से कार की डिग्गी से 01 कूटरचित नंबर प्लेट बरामद हुआ।
बरामदगी के संबन्ध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह अपने 05 अन्य साथियों महेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी पिण्डारा महाराज थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, सौरभ पाण्डेय पुत्र कैलाश पाण्डेय निवासी , राजकुमार यादव पुत्र रामउजागिर यादव निवासी जीतीपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती, इस्लाम पुत्र रशीद अहमद निवासी इमामबाड़ा काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा व शुभम यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे हंसा मजरे भीखीपुर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के साथ मिलकर दिनांक 10.02.2026 को रमन अग्रहरि को डरा-धमका कर बरामद इसी कार से आकर वादी की बोलेरो कार में बैठ गये थे तथा उनसे रुपये लेकर छोड़ दिये थे । अभियुक्तगण घटना के समय कार में कूटरचित नंबर प्लेट लगा लेते हैं।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अन्य सुसंगत धारा की बढ़ोत्तरी कर थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई।अभियुक्त महेश सिंह का गांव पिण्डारा, वादी रमन अग्रहरि के गांव भीखीपुर के पड़ोस में ही है तथा अभियुक्त महेश सिंह का सगा रिश्तेदार अनुज प्रताप सिंह उपरोक्त पूर्व में महेश सिंह के घर पर ही रहता था । वादी रमन अग्रहिर अभियुक्त महेश सिंह व अनुज प्रताप सिंह से भलीभांति जानते व पहचानते हैं तथा अभियुक्त शुभम यादव, वादी के गांव भीखीपुर के मजरे का निवासी है । इस प्रकार दोनों पक्ष एक-दूसरे के परिचित थे चूकि महेश सिंह शातिर अपराधी है इसीलिए भयवश वादी द्वारा अभियुक्तों का नाम नहीं लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त प्रकार की ही घटना दिनांक 28.01.2026 को थानाक्षेत्र कैण्ट जनपद अयोध्या अन्तर्गत कारित की गयी थी जिसमें दिनांक 15.02.2026 को 02 अभियुक्त महेश सिंह व सौरभ पाण्डेय को जनपद अयोध्या पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी की घटना से संबन्धित 85 हजार रुपये सौरभ पाण्डेय उपरोक्त के खाते में पुलिस द्वारा सीज कराये गये हैं तथा अभियुक्त सौरभ पाण्डेय के कब्जे से 10 हजार रुपये व अभियुक्त महेश सिंह के कब्जे से 40 हजार रुपये सहित कुल 50 हजार रुपये की बरामदगी की जा चुकी हैं। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा 15,000/- रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Comments