खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के बालक बालिकाओं को वितरित की गई खेल सामग्री

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ में संचालित हो रहे खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के तहत बच्चों को मिलने वाली खेलकूद की सामग्री मंगलवार को वितरित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शैलेंद्र लाल एडिशनल एसपी  पूर्वी तथा उनकी धर्मपत्नी सुमन कांत झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने जीवन में खेलो के माध्यम से चतुर्दिक विकास के बारे में वर्णन किया और उनकी धर्मपत्नी सुमन कांत झा ने खेलो में अनुशासन और समर्पण के बारे में बच्चों को जागरूक किया।इस मौके पर 20 बालक तथा 10 बालिकाएं लाभान्वित हुई।
 
कार्यकम में प्रमुख रूप से अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव खुर्शीद अली ,जसीम खान ,पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान,गुलरेज आलम ,मोहम्मद सैफ,मोहम्मद उमर ,ईरानी ,युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह सहित बहुत सारे बच्चों के अभिभावक खेल प्रेमी खिलाड़ी और उप खेल अधिकारी रंजीत यादव,पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव,कबड्डी प्रशिक्षक जेपी यादव,फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश,कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार,जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह,जिला क्रिकेट संघ के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला ने किया अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें