नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विद्यालय में लगा समरसेबल व तार उठा ले गये चोर
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लॉक संसाधन केन्द्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोइरीडीहा में लगे आरओ वाटर के समरसेबल को तार सहित अज्ञात चोर उठा ल गये।बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए पिछले कुछ दिन पहले ही विद्यालय मेंआरओ वाटर प्लांट लगवाया है। विद्यालय के बच्चे प्लांट का लाभ उठा रहे थे। शनिवार को अज्ञात चोर समरसेबल तार काटकर चुरा ले गये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लखंदर राम ने समरसेबल मोटर व तार चोरी होने की तहरीर शोहरतगढ़ पुलिस को दी है। एक वर्ष पूर्व इसी विद्यालय से चोरों ने कमरें का ताला तोड़कर बच्चों का भोजन बनाने के वर्तन, थाली, गिलास आदि सामानों को चोर उठा ले गये थे।थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिला है, चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Comments