केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश की मजबूत अर्थ व्यवस्था आत्मनिर्भरता व विकसित भारत का संकल्प है - राजेंद्र

संवाद एवं विचार-विमर्श के उद्देश्य से रविवार को जिंजर होटल में केंद्रीय बजट पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सदर विधान सभा के व्यापारियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श के उद्देश्य से रविवार को जिंजर होटल में केंद्रीय बजट पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और संचालन राघवेन्द्र शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का शुभरम्भ दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम गीत से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश की मजबूत अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में छोटे एवं मध्यम व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई सेक्टर, उद्योग तथा स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे व्यापार जगत को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
 
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट देश प्रदेश को गति प्रदान ही करेगा। जनपद भी विकास में अग्रणी पंक्ति में जाने वाला है,जिसका सीधे फायदा यहां के व्यापारियों युवाओं और किसानों को होने वाला है। इस अवसर पर व्यापारी नेता उमा प्रकाश अग्रहरि, मंजीत सिंह छावड़ा, संजय सोनी लखनलाल बाबा, अर्पित खण्डेलवाल, सरदार सटी सिंह सहित कई व्यापारियों ने अपना वक्तव्य दिया सभी ने बजट को विकसित भारत की नीव रखने वाला बताया।कार्यक्रम की समाप्ति के पहले दो मिनट का मौन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी विन्ध्यवासिनी कुमार जी के लिये सभी ने रखा। 
 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष मिश्र वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानी मातनहेलिया, छाया श्रीवास्तव, पिंकी दयाल, सुनील गोयल, संजय आहूजा रमेंश जायसवाल सुरेश केडिया, श्यामजी जायसवाल, संतोष कुमार बबलू, विकास कुमार दीपक कुमार उमरवैश्य सभासद तुषारदत्त मिश्र सभासद अनिल सिंह सभासद, आशुतोष सिंह सभासद संजय सिंह अंकित पुष्पजीवी अनुराग मिश्र रजत सक्सेना साधू दूबे सहित सैकडों व्यापारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार