विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता नामांकन प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश

शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी0एल0ओ0 से मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं नोटिस के माध्यम से की जा रही सुनवाई प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी ली।

IMG-20260214-WA0103

अपहरण के अभियोग का अभियुक्त किया गया गिरफ्तार Read More अपहरण के अभियोग का अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाकर मतदाता सूची में नाम अंकित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए संपर्क अभियान चलाकर पात्र युवाओं को जागरूक किया जाए, कोटेदार का भी सहयोग लिया जाये।

बाबा घुइसरनाथ धाम में भव्यता से मनेगा 31वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव-जिलाधिकारी Read More बाबा घुइसरनाथ धाम में भव्यता से मनेगा 31वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव-जिलाधिकारी

इस दौरान उन्होंने ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस जारी किए गए प्रकरणों की सुनवाई समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है।

बस्ती पुलिस के लिए चुनौती बना लापता दरोगा का मामला Read More बस्ती पुलिस के लिए चुनौती बना लापता दरोगा का मामला

विशेष अभियान के दौरान अधिकतम लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने हेतु गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक व बूथ के बी0एल0ओ0 उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें