बलिया में पत्नी के उकसाने पर बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या

बचाने आए दो भाई घायल; 24 घंटे में गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया। भगवानपुर में पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी के उकसाने पर बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए दो भाइयों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
 
मृतक की पहचान लालजी यादव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल उनके बेटे राकेश यादव और गोविंद यादव को जिला चिकित्सालय बलिया रेफर किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी चिंता देवी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप है कि उनके पुत्र मुकेश यादव ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी के उकसावे में आकर पारिवारिक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया। शनिवार को दोकटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनिया मोड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें