Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी और सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप है। एसीबी ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है।

30 हजार की मांग, 5 हजार पहले ही ले चुके थे

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से म्यूटेशन दर्ज करने के बदले कुल 30 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और 5 हजार रुपये एडवांस के तौर पर पहले ही ले लिए गए थे। जब दोबारा पैसे मांगे गए तो पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

कई महीनों से तहसील के चक्कर काट रहा था पीड़ित

आज शाहगंज थाना शाहगंज इलेक्ट्रिक मार्केट में चला बुलडोजर Read More आज शाहगंज थाना शाहगंज इलेक्ट्रिक मार्केट में चला बुलडोजर

संजय कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता शत्रुजीत शर्मा ने बताया कि गांव में उनकी 18 वर्गगज की दुकान और 50 वर्गगज का मकान है। इनकी म्यूटेशन कराने के लिए वह अगस्त 2025 से तहसील के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पटवारी जितेंद्र भाटी उनका काम नहीं कर रहा था।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बैठक हुआ सम्पन्न Read More राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बैठक हुआ सम्पन्न

शिकायत के अनुसार, उप तहसील गोच्छी में तैनात पटवारी के सहयोगी विनोद ने म्यूटेशन के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 25 हजार रुपये में बात तय हुई।

पात्र लाभार्थियों  को मिले योजनाओं का लाभ - जिलाधिकारी Read More पात्र लाभार्थियों  को मिले योजनाओं का लाभ - जिलाधिकारी

पाउडर लगे नोट देकर रचा गया ट्रैप

एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद ट्रैप की योजना बनाई। पीड़ित को आरोपियों को बाकी रकम देने के लिए कहा गया और नोटों पर विशेष पाउडर लगाया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे सौंपे, एसीबी टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी बोले- करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज

एसीबी के एसपी अनिल यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पटवारी और उसके सहायक को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें