संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
उसका बाजार में रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार कस्बा के सुभाष नगर वार्ड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं युवतियां श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुईं। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर आद्या प्रसाद नगर, ससनी, परती ,उस्कराजा होते हुए कूड़ा नदी पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञशाला लौटे। पूरे मार्ग में वातावरण हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु माथे पर धार्मिक पट्टियां लगाई हुई थी।
बैंड-बाजे और भक्ति गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति के सागर में झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कलश यात्रा में इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक कथा वाचक आचार्य संतोष जी महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल, महंथ लाल बहादुर दास, सभासद सूरज मोदनवाल, रामेश्वर पाण्डेय, सुरेश यादव, निर्मल छापड़िया, राहुल दूबे, संजू निराला, धनेश वर्मा, धर्मेंद्र पाण्डेय, राकेश आर्या, सत्य प्रकाश वर्मा, शिव जायसवाल, मनीष अग्रहरी, राजन मिश्र, पंकज अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, संजू निराला, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, सुभाष यादव, सचिन चौरसिया, रवि जायसवाल, शिव जायसवाल, सत्यप्रकाश वर्मा, संजय जायसवाल, सोमनाथ मिश्रा, विजय पहलवाल, ऋषि अग्रहरि, विवेकानंद अग्रहरि, राहुल दुबे, विवेकानंद पाण्डेय आदि लोग शामिल रहे।

Comments