सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा आवेदक के खाते से फ्रॉड की गयी धनराशि 6,500/- रूपये कराया गया वापस
ब्यूरो प्रयागराज। सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में दुर्गेश द्विवेदी पुत्र महेन्द्र द्विवेदी निवासी ग्राम मीठूपुर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज के साइबर फ्रॉड में कटे कुल 6,500/- रूपये को थाना सरायममरेज साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का फ्रॉड में कटा पूरा पैसा वापस कराया गया ।
आवेदक दुर्गेश द्विवेदी उपरोक्त द्वारा साइबर फ्रॉड में 6,500 रुपये कटने पर एन0सी0आर0पी0 पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी । आवेदक द्वारा थाना सरायममरेज पुलिस व प्रयागराज पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।

Comments