राजनीति
सोनभद्र में खुलेंगी 19 नई सहकारी समितियाँ, किसानों की उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त: डॉ. जगदीश पटेल
बीपैक्स ससनई का हुआ लोकार्पण, ओबरा और चोपन बैंक शाखाओं के नए स्वरूप का उद्घाटन
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
जिला सहकारी बैंक मिर्ज़ापुर-सोनभद्र के अध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने मंगलवार को सहकारिता क्षेत्र में बड़े सुधारों का शंखनाद किया। उन्होंने ओबरा और चोपन शाखाओं के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन करने के साथ ही जनपद में 19 नई बीपैक्स (B-PACS) खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश पटेल ने कहा, किसानों की समग्र उन्नति तभी संभव है जब हर किसान परिवार सहकारिता से जुड़े।
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश की 7,500 बीपैक्स के सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने नगवाँ ब्लॉक की ससनई बीपैक्स के लोकार्पण के साथ ही समिति में उर्वरक वितरण के शुभारंभ की भी घोषणा की। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवेन्द्र कुमार सिंह ने सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए व्यवसायी और नौकरीपेशा वर्ग से भी सहकारी बैंक में खाता खोलने की अपील की।
Read More ब्लूमिंग चाइल्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलकवहीं, बैंक सचिव व महाप्रबंधक राजकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि सहकारी बैंक का उद्देश्य व्यवसाय मात्र नहीं, बल्कि जन-सेवा है। डायरेक्टर बलदेव सिंह ने कहा कि जर्जर भवनों और गंदगी की पुरानी पहचान को मिटाकर बैंक शाखाओं का कायाकल्प किया जा रहा है। डायरेक्टर अवधेश सिंह पटेल ने जानकारी दी कि जिला सहकारी बैंक वर्तमान में देश की सबसे सस्ती ब्याज दरों पर निम्नलिखित ऋण उपलब्ध करा रहा है गृह ऋण ,कार ऋण ,पशुपालन ऋण
इससे पूर्व शाखा प्रबंधक ओबरा अरविंद कुमार और चोपन प्रबंधक जगदीशनारायण ने अतिथियों का अंगवस्त्रम और बुके देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य उपस्थित रहे।उपाध्यक्ष विपुल सिंह, डायरेक्टर संतोष सिंह वैश्यवार, अलोपी अग्रवाल, उमेश सिंह पटेल, दीनदयाल यादव, अधिकारी एडीसीओ अवधेश सिंह, सचिव रामअनंत, उमाशंकर यादव, नागेश्वर जायसवाल आदि।

Comments