राजनीति
निर्माण कार्य न होने की झूठी जानकारी देते रहे लेखपाल और धरातल पर जारी रहा अवैध निर्माण-आरोप
लेखपाल ग्राम प्रधान और अवैध कब्जेदार के बीच मिली भगत आई सामने
लखीमपुर खीरी। तहसील गोला में अवैध कब्जा धारको और तहसील प्रशासन के बीच चल रही दुरभी संधि का एक सनसनीखेज मामला कुकरा परगना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है ।बताया जाता है कि आज के 4 साल पहले ग्राम पंचायत जटपुरा में खेल मैदान और प्राइमरी पाठशाला की आरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया गया था जिसकी की गई शिकायत की जांच तत्कालीन लेखपाल भूपेंद्र वर्मा द्वारा की गई जिसमें विपक्षी लोगों से साथ गांठ करके फर्जी रिपोर्ट लगाकर शासन प्रशासन को गुमराह किया गया था।
लेखपाल भूपेंद्र वर्मा द्वारा लगाई गई अपनी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि खेल मैदान पर किसी भी व्यक्ति का कोई अवैध कब्जा नहीं है ।अभी हाल ही में पुनः की जांच एवं पैमाइश में लगभग आधा दर्जन लोगों का अवैध कब्जा पाया गया और सभी के पक्के मकान बन पाएं गये।तत्कालीन लेखपाल द्वारा तहसीलदार न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी। तहसीलदार न्यायालय द्वारा उक्त सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं तहसीलदार न्यायालय से जारी नोटिस के बाद भी कुछ दबंग अवैध कबजेदारों द्वारा न्यायालय के आदेश को ताक पर रखते हुए अपना निर्माण कार्य जारी रखा गया।
जिसके जानकारी पुन तहसीलदार गोला को दी गई तहसीलदार गोला द्वारा लेखपाल शैलेंद्र वर्मा को मौके पर भेज कर निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन ग्राम प्रधान और लेखपाल के बीच चल रही दूरभसंधि के चलते लेखपाल शैलेंद्र वर्मा द्वारा बगैर मामले की जांच किये तहसीलदार को झूठी रिपोर्ट देते रहे कि यहां पर किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है ।जबकि हकीकत के धरातल पर बाहर से ताला लगाकर अंदर 3 दिन से लगातार निर्माण कार्य चल रहा था।
यह कहना गलत है कि निर्माण कार्य नहीं हो रहा है यदि निर्माण कार्य नहीं हो रहा है तो अंदर दो कमरे लेट्रिन बाथरूम कैसे बन गए। सूत्र बताते हैं यह सारा खेल ग्राम प्रधान के शह पर हो रहा था ।उक्त मामले की जब जानकारी तहसीलदार गोला सहित एसडीएम गोला को भी दी गई उक्त के क्रम में तहसीलदार गोला ने लेखपाल शैलेंद्र वर्मा को काम रुकवाने के लिए जटपुरा भेजा लेखपाल साहब मौके पर गए ही नहीं और तहसीलदार को झूठी जानकारी भेज कर गुमराह करते रहे और उधर निर्माण होता रहा ऐसा लोगों का आरोप है।मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कुकुरा की सक्रियता से अवैध निर्माण रुक सका।
इस संबंध में जब तहसीलदार गोला भीमचंद जी से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है मामले में पुलिस को भेज कर काम रुकवा दिया गया है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। झूठी रिपोर्ट देने के आरोप में लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की भी बात कही है।

Comments