राजनीति
दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के समतापूर्ण समावेशी शिक्षा के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है
सिद्धार्थनगर। जिले के बर्डपुर ब्लॉक संसाधन केन्द्र के सभागार में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षक विनोद कुमार मिश्र, सतीश चंद्र, एवं पूर्णिमा पाण्डेय के नेतृत्व में शुरू हुआ।जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के उद्घाटन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के समतापूर्ण समावेशी शिक्षा के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है।
इसलिए यह प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से हासिल करें। प्रशिक्षक के तौर पर काफी अनुभवी स्पेशल एजुकेटर हैं। मॉड्यूल और स्टेशनरी दिया जा रहा है। समय-समय पर जिलास्तरीय अधिकारी प्रशिक्षण का अनुश्रवण करेंगे, इसलिए सभी शिक्षकों को पूरे समय तक प्रशिक्षण में उपस्थित अवश्य रहें।
इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का ख्याल और उनकी शिक्षा हम सब एक पुनीत कार्य समझ कर करें। और स्पेशल एजुकेटर का समय समय पर सहयोग लेकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में यथा सम्भव अवश्य शामिल करें।
प्रशिक्षण में क्षेत्र के कुल 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक समन्वयक गुणवत्ता आशीष सिंह, संगीता सोनी, अनीता सिंह, बैतुल्लाह, इश्तियाक अहमद, अभिनव श्रीवास्तव, कामिनी गुप्ता, रश्मि वर्मा, अभिनव मालवीय, ममता गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें।

Comments