ब्लूमिंग चाइल्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें डलमऊ क्षेत्र के, युवा समाजसेवी: विकास सिंह 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)
 
क्षेत्र के शिक्षा जगत में अग्रणी शिक्षण संस्थान ब्लूमिंग चाइल्ड पब्लिक स्कूल, बाल्हेमऊ ऐहार में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत बाल्हेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित झिलमिल जी महाराज एवं बाल्हेमऊ मस्जिद के हाफिज़ जी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया, जहां गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनुपम मिसाल देखने को मिली।
 
कार्यक्रम में डलमऊ क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
 
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के संस्थापक स्वदेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला यादव, अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य भानु प्रताप यादव, उप-प्रधानाचार्य दिव्यांशी तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें