जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, ताले-सील की स्थिति आदि सुरक्षा एवं रख–रखाव मानकों का भौतिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों में किसी भी की शिथिलता न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें