वृद्धाश्रम महुली में वृद्ध दादा-दादी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
प्रतापगढ़। वृद्धाश्रम महुली में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात संविधान के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले महानुभावों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने गणतंत्र दिवस पर वृद्ध दादा-दादी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कहा कि आज कई वृद्ध दादा-दादी आश्रम में है।
जिन्होंने देश को आजाद होते हुए देखा है। देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों को बारंबार नमन है।दादा-दादी को सम्मानित कर तिरंगा यात्रा भी निकली गई। कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जय राम, शिव बाबू, आशिक अली, सुनील, पंकज, धर्मेंद्र, अमित, आदर्श कुमार, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments