IAS Success Story: विंग कमांडर की बेटी बनीं IAS अफसर, पहले प्रयास में क्रैक किया एग्जाम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: कहते हैं कि सपने उन्हीं के सच होते हैं जिनमें जान होती है और पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान भरी जाती है। इस कथन को सच साबित कर दिखाया है राजस्थान के बहरोड़ की रहने वाली अदिति यादव ने। अदिति ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 194वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अदिति यादव ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया। जहां अधिकतर अभ्यर्थी कई प्रयासों के बाद भी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते, वहीं अदिति की यह उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

यूपीएससी में चयन के बाद अदिति यादव को उनका होम कैडर राजस्थान अलॉट हुआ है। वर्तमान में उनकी नियुक्ति सहायक कलेक्टर के रूप में श्रीगंगानगर में की गई है। आईएएस बनने के बाद जब अदिति अपने गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी सफलता से प्रेरित होकर गांव के कई युवा अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।

अदिति यादव एक सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ऋषिदेव यादव भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर रह चुके हैं और सेवानिवृत्त हैं। अदिति दो बहनों में बड़ी हैं।

सीतापुर के युवाओं ने माय भारत बजट क्वेस्ट लखनऊ में चमक बिखेरी Read More सीतापुर के युवाओं ने माय भारत बजट क्वेस्ट लखनऊ में चमक बिखेरी

शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो अदिति ने 10वीं की पढ़ाई एयर फोर्स स्टेशन बीकानेर से और 12वीं की पढ़ाई एयर फोर्स स्टेशन इलाहाबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की।

त्रिबेनीगंज  में सरकारी नियमों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल संचालक  Read More त्रिबेनीगंज  में सरकारी नियमों को ठेंगा दिखा रहे निजी स्कूल संचालक

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार