धान क्रय में अनियमितता पर जिलाधिकारी सख्त, बिचौलिए पर प्राथमिकी दर्ज

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत सिझौली मंडी परिसर, अकबरपुर में धान क्रय के दौरान अनियमितता का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
     जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा आज प्रातः लगभग 10:20 बजे मंडी परिसर में धान लदी ट्रालियों की जांच/सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि शिवभजन उर्फ शिवधर, ग्राम प्रतापपुर चमुर्खा, अकबरपुर द्वारा बिचौलिये के रूप में लगभग 160 बोरी धान विक्रय हेतु लाया गया था। जांच के दौरान चालक के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी विभिन्न किसानों के नाम पर धान विक्रय कर अनुचित लाभ अर्जित किया गया है।

जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अकबरपुर को तत्काल शिवभजन उर्फ शिवधर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

प्रयागराज में फायरिंग कांड का खुलासा: कीडगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। Read More प्रयागराज में फायरिंग कांड का खुलासा: कीडगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि धान क्रय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, बिचौलियागीरी अथवा किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमसंगत धान क्रय सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लगभग 150 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत Read More दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लगभग 150 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

नए यमुना पुल से कूदकर बिजली कर्मी ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप। Read More नए यमुना पुल से कूदकर बिजली कर्मी ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप।

फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ज्ञात हुआ कि जिला अधिकारी के निर्देश के बाद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के द्वारा बिचौलिए पर मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया गया है।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार