महराजगंज : नेपाली प्लेट की संदिग्ध वाहन के साथ आधा दर्जन भारतीय चार पहिया वाहन स्कूल प्रांगण में जबरिया खड़ा

विद्यालय प्रशासन ने थाने में की शिकायत, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कार्यवाही की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया होगी कार्यवाही

महराजगंज ब्यूरो 

महराजगंज । जनपद के ठूठीबारी कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमॉडिएट कालेज में जबरिया बाहरी लोगों के द्वारा चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया जाता है। जिससे विद्यालय के बच्चों को चोटें लग जाती है। और घायल हो जाते है। विगत कुछ माह पहले शिकायत के बाद गाड़ियों को हटवाया गया था।लेकिन कोई कार्यवाही ना होने से हालात फिर वैसे ही बनी हुई है। 

बताते चले कि विद्यालय प्रशासन के प्रधानाचार्य मोहन चौधरी पुत्र नन्द प्रसाद चौधरी ने थाने पर शिकायत की थी।जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कार्यवाही को बात कह कर चले गए। लेकिन जमीनी हकीकत पर कार्यवाही नहीं होने से मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से शिकायत की गई है। आगे मोहन चौधरी ने बताया कि खेल प्रांगण में बच्चों का प्रार्थना भी कराया जाता है। जिससे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके वजह से शिकायत को गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत संज्ञान में है। कार्यवाही की जाएगी

सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी  Read More सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी

About The Author

Post Comments

Comments